न्यूज डेस्क: बिहार में चुनाव आने वाला हैं। इस चुनाव को देखते हुए बिहार की नीतीश सरकार कई पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी हैं। जिसके कारण बिहार में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी मिल सकती हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कैबिनेट ने श्रम संसाधन विभाग में कई पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। खबर के अनुसार श्रम संसाधन विभाग में आशुलिपिक के 24, लिपिक के 65, कार्यालय परिचारी के 54 पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी है। इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
आपको बता दें की नीतीश सरकार ने समस्तीपुर न्यायमंडल के शाहपुर पटोरी में फौजदारी न्यायालय में अनुमंडल न्यायायिक दंडाधिकारी और न्यायायिक दंडाधिकारी के 2 पदों पर सृजन की की स्वीकृति दी हैं। इन पदों पर भी भर्ती शुरू हो सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment