मोदी सरकार का बड़ा फैसला, प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले

न्यूज डेस्क: मोदी सरकार ने प्राइवेट और सरकारी दोनों सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। जिससे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार एलटीसी कैश वाउचर स्कीम का फायदा केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ निजी कंपनियों और तमाम राज्य सरकारों के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।

खबर के मुताबिक मोदी सरकार सभी प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी फेयर के इनकम टैक्स में छूट देने का फैसला किया हैं। आपको बता दें की इन कर्मचारियों को अधिकतम 36 हजार रुपये इनकम टैक्स में छूट दिया जा सकता हैं।

वित्त मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है की कोई भी प्राइवेट और सरकारी कर्मचारी 4 साल में दो बार LTC की सुविधा लेने के हकदार हैं। बता दें की नई स्कीम के तहत लीव इनकैशमेंट और LTC से तीन गुना ज्यादा खर्च करने पर ही टैक्स में छूट दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को फायदा होगा।

आपको बता दें की  सरकारी कर्मचारियों को LTC पर टैक्स चुकाने की जरूरत नहीं होती। वहीं प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को भी 4 साल में 2 बार LTC की सुविधा प्राप्त होगी। मोदी सरकार के इस ऐलान से सभी छेत्र में काम करने  कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment