टैंक भेदी मिसालों का बादशाह है भारत, दुनिया में चलती है धाक

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में दुनिया के कई देश टैंक भेदी मिसाइल बना रहे हैं। इसमें भारत का स्थान सबसे आगे हैं। भारत के इंजीनियर और वैज्ञानिकों ने कई तरह के टैंक भेदी मिसाइल बनाये हैं। जिससे भारत के दुश्मन कांपते हैं।

एक रिपोट के मुताबिक भारतीय सेना के पास वर्तमान में नाग और अमोघा नाम के दो टैंक भेदी मिसाइल हैं। जिससे दुश्मनों को छक्के छुड़ाया जा सकता हैं। खबर के अनुसार नाग एक तीसरी पीढ़ी टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र है।  इसे भारत में बनाया गया हैं।

बता दें की यह उन पाँच (प्रक्षेपास्त्र) मिसाइल प्रणालियों में से एक है जो भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत विकसित की गई है। इसे दुनिया का एक घातक टैंक भेदी मिसाइल माना जाता हैं।

वहीं अगर बाद अमोघा-1 टैंक भेदी मिसाइल की करें तो यह दूसरी पीढ़ी की टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल है। जो 2.8 किमी तक की सीमा में बिंदु पिन सटीकता से वार कर सकती है। ये अपने दुश्मनों को मिनटों में बर्बाद कर देती हैं।

0 comments:

Post a Comment