उत्तर प्रदेश में 10 हजार होमगार्डों की होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद 10 हजार होमगार्ड के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर आठ हजार पुरुष और दो हजार महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर आयोग की ओर से बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आपको बता दें की होमगार्ड के पदों पर भर्ती को लेकर शासन ने विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यूपी में जैसे ही पंचायत का चुनाव खत्म होगा इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। जो लोग होमगार्ड के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वो विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

0 comments:

Post a Comment