बिहार में मुखिया पर सख्त कारवाई के आदेश, खूब लूटे हैं पैसे

न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत चुनाव से पहले मुखिया और वार्ड सदस्यों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नल जल का काम पूरा नहीं करने वाले मुखिया और वार्ड सदस्यों पर सख्त कारवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जो मुखिया यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट यानी योग्यात प्रमाण पत्र नहीं देंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ नल-जल का काम पूरा नहीं करने वालों पर भी FIR दर्ज कर कारवाई की जाएगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है की बिहार में 1475 वार्ड में गड़बड़ी की सूचना मिली है। बहुत जल्द इन पंचायतों में मुखिया और वार्ड सदस्य पर कारवाई होगी। जिन पंचायतों में नल से पानी नहीं गिरता है तो उसे पूरा नहीं माना जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कई मुखिया और वार्ड ऐसे हैं जो नल-जल के पैसे निकाल लिए हैं। लेकिन काम को अभी तक पूरा नहीं किया हैं। ऐसे मुखिया पर पंचायती राज विभाग एक्शन लेने की पूरी तैयारी कर ली हैं। बहुत जल्द मुखिया पर कारवाई की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment