बिहार BSSC भर्ती: ग्रेजुएट-इंटर लेवल पर होगी बंपर बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार कर्मचारी चयन आयोग(BSSC) जल्द ही थर्ड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम और दूसरी इंटर स्तरीय परीक्षा का आयोजन करेगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

खबर के मुताबिक इस महीने के अंत तक कोई नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो लोग बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

कितने पदों पर होगी भर्ती।

आयोग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार थर्ड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम की वैकेंसी तीन हजार के आसपास रहने वाली है। वहीं दूसरी इंटर स्तरीय परीक्षा के लिए दो हजार के आसपास वैकेंसी रहने की संभावना है। बहुत जल्द बिहार कर्मचारी चयन आयोग इस सन्दर्भ में कोई अधिकारी सूचना जारी करेगा। आप आयोग की वेबसाइट को समय-समय पर विजिट करें।

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.bssc.bih.nic.in/

0 comments:

Post a Comment