खबर के अनुसार बिहार के मुंगेर जिले में मां चंडिका का प्रसिद्ध मंदिर है जिसमें माता सती के एक आंख की पूजा होती है। नवरात्रि में नौवीं के दिन दूर-दूर से लोग माता के दर्शन करने यहां आते हैं। जिससे यहां मेला जैसा दृश्य उत्पन हो जाता हैं।
आपको बता दें की यह मंदिर मुंगेर जिला मुख्यालय से करीब दो किमी पूरब में गंगा के किनारे पहाड़ी गुफा में स्थिति है। ऐसा कहा जाता हैं की इस मंदिर में पूजा करने से नेत्र संबंधी विकार ठीक हो जाते हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ऐसी सामाजिक मान्यता है कि यहां से कोई भी भक्त निराश होकर नहीं लौटता हैं। इस मंदिर को शक्तिपीठ के रूप में स्थान दिया गया हैं। यहां माता सती का एक आंख गिरा था तभी से यहां देवी के एक आंख की पूजा की जाती हैं।
0 comments:
Post a Comment