सावधान ! रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, में बिगड़ेगा मौसम

न्यूज डेस्क: झारखंड में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में आ रहे तूफान गुलाब की वजह से झारखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता हैं। लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 29 और 30 सितंबर को राज्य के दक्षिणी क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा में भारी होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं राज्य के मध्य क्षेत्र रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भी भारी बारिश हो सकती हैं।

बता दें की बंगाल की खाड़ी में उठे इस तूफान का झारखंड के 10 जिलों में इसका असर होगा। इससे तेज हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश भी हो सकती हैं। वहीं झारखंड के शेष जिलों में आंशिक असर पड़ने की उम्मीद है। इसलिए अलर्ट भी जारी किया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुलाब तूफान का असर ओड़िशा में दिखने लगा हैं। बहुत जल्द झारखंड के कुछ जिलों में भी इसका असर दिखाई देगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं तथा लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया हैं।

0 comments:

Post a Comment