खबर के अनुसार गुजरात पुलिस के जवानों को अपराधों का पता लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन्हें आधुनिक तकनीक दिए जाएंगे ताकि पुलिस के जवान अपराधों को तुरंत पता लगा सकें। इसके लिए इन्हे टैबलेट दिया जायेगा।
आपको बता दें की 6.25 करोड़ की लागत से 2500 जवानों को पॉकेट कॉप एप्लीकेशन के उपयोग के लिए टैबलेट दिए जाएंगे। इसके लिए बजट में भी प्रवधान किया गया हैं। इससे पुलिस के जवानों को अपराधियों का पता लगाने में आसानी होगी।
वहीं सरकार पुलिस जवानों के लिए 4.25 करोड़ की आधुनिक टीजर गन खरीदेगी। दरअसल ये गन गंभीर चोट नहीं पहुंचाती लेकिन गिरफ्तार आरोपियों पर कंट्रोल पाने के लिए करंट देती है। बहुत जल्द गुजरात पुलिस के जवान को इससे लैस किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment