खबर के अनुसार उधना-बरौनी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जिसे पहले 27 सितंबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, अब रेलवे के द्वारा इसे 29 नवंबर 2023 तक के लिए बढ़ाया गया हैं। जबकि बरौनी-उधना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 29 सितंबर, 2023 तक अधिसूचित किया गया था उसे 1 दिसंबर, 2023 तक कर दिया गया हैं।
अगर आप उधना-बरौनी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। साथ ही साथ इस ट्रेन का टिकट भी ऑनलाइन के द्वारा बुक कर सकते हैं।
बक्सर के रास्ते उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन 29 नवंबर तक चलेगी?
ट्रेन संख्या 09033 : उधना-बरौनी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल अब 29 नवंबर, 2023 तक चलेगी।
ट्रेन संख्या 09034 : बरौनी-उधना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल अब 1 दिसंबर, 2023 तक चलेगी।
ट्रेन का स्टॉपेज : उधना जंक्शन, नंदुरबार, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर जंक्शन, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा जंक्शन, पाटलीपुत्र, हाजीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन।
0 comments:
Post a Comment