अहमदाबाद समेत गुजरात के 15 जिलों में हार्ट अटैक से सबसे ज्यादा मौत

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के बाद गुजरात में हार्ट अटैक से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल के अंदर गुजरात के अहमदाबाद समेत 15 जिलों में हार्ट अटैक से सबसे ज्यादा मौत हुई हैं।

खबर के अनुसार वर्ष 2022-23 में गुजरात के 15 जिलों में 19157 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जिसमे सबसे ज्यादा अहमदाबाद में हार्ट अटैक के मामले सामने आये हैं। जबकि जूनागढ़, जामनगर, समेत 15 जिलों में कई लोगों ने हार्ट अटैक से अपनी जान गवाई हैं। 

बता दें की कोरोना से पहले गुजरात के अलग-अलग जिलों में हृदय रोग से पीड़ित लोगों की मृत्यु का अनुपात कम था। लेकिन कोरोना के बाद इसकी संख्या में तेजी देखने को मिली हैं। खास कर कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं।

अहमदाबाद समेत गुजरात के 15 जिलों में हार्ट अटैक से सबसे ज्यादा मौत?

अहमदाबाद में 2022-23 में हार्ट अटैक से 7222 मौत।

जूनागढ़ में 2022-23 में हार्ट अटैक से 1405 मौत।

जामनगर में 2022-23 में हार्ट अटैक से 2494 मौत।

गांधीनगर में 2022-23 में हार्ट अटैक से 483 मौत।

भावनगर में 2022-23 में हार्ट अटैक से 1171 मौत।

साबरकांठा में 2022-23 में हार्ट अटैक से 373 मौत।

दाहोद में 2022-23 में हार्ट अटैक से 209 मौत।

नर्मदा में 2022-23 में हार्ट अटैक से 52 मौत।

वलसाड में 2022-23 में हार्ट अटैक से 1326 मौत।

गर्मी में 2022-23 में हार्ट अटैक से 272 मौत।

भरूच में 2022-23 में हार्ट अटैक से 386 मौत।

सुरेंद्र नागर में 2022-23 में हार्ट अटैक से 514 मौत।

द्वारका में 2022-23 में हार्ट अटैक से 385 मौत।

अरावली में 2022-23 में हार्ट अटैक से 309 मौत।

कच्छ में 2022-23 में हार्ट अटैक से 2556 मौत।

0 comments:

Post a Comment