बक्सर : बिहार ट्रैफिक पुलिस में होगी बंपर भर्ती

बक्सर : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार ट्रैफिक पुलिस में बंपर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर बिहार कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति दे दी गई हैं। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार के द्वारा राज्य के सभी जिलों में यातायात नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बड़े स्तर पर ट्रैफिक पुलिस की भर्ती की जाएगी। पहले से स्वीकृति ट्रैफिक पुलिस के 3366 पदों में अब 849 पदों को जोड़ा गया हैं। 

बता दें की ट्रैफिक पुलिस के इन पदों पर भर्ती को लेकर बहुत जल्द विभाग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन में योग्यता और आयु सीमा की जानकारी दी जाएगी। 

दरअसल इस भर्ती प्रक्रिया में दसवीं बारहवीं पास युवाओं को मौका दिया जा सकता हैं। हालांकि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस भर्ती से संबंधित योग्यता की जानकारी मिलेगी। अगर आप ये नौकरी करना चाहते हैं तो विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

0 comments:

Post a Comment