खबर के अनुसार है शुक्रवार को बिहार पुलिस एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने जानकारी देते हुए कहा है की बिहार पुलिस में दरोगा के पदों पर भर्ती को लेकर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को अनुशंसा भेज दी गई हैं। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।
आपको बता दें की बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में दरोगा भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगा। जबकि मध्य अक्टूबर तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर आयोग के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।
क्या होगी योग्यता : दरअसल बिहार पुलिस में दरोगा के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए। अगर आप स्नातक पास हैं तो आप दरोगा की भर्ती के लिए तैयारी में जुट जाएं। क्यों की कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment