खबर के अनुसार पश्चिम रेलवे मंडल विशेष किराये पर मुंबई सेंट्रल और लक्ष्मीबाई नगर के बीच ये स्पेशल ट्रेन चलाएगी। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन के द्वारा टिकट भी बुक कर सकते हैं।
सूरत, वडोदरा के रास्ते चलेगी मुंबई सेंट्रल-लक्ष्मीबाई नगर ट्रेन?
ट्रेन नंबर 09053 : मुंबई सेंट्रल - लक्ष्मीबाई नगर स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर 2023 को 21.35 बजे मुंबई सेंट्रल से खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुएअगले दिन 11.00 बजे लक्ष्मीबाई नगर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09054 : लक्ष्मीबाई नगर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर 2023 को 16.50 बजे लक्ष्मीबाई नगर से खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन और देवास स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।
0 comments:
Post a Comment