खबर के मुताबिक केंद्र सरकार के मंत्रालय द्वारा देश के विभिन्न 17 राज्यों में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 3479 खाली पदों को भरने की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्थान के स्कूलों में 316 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बता दें की राजस्थान के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 316 पदों पर भर्ती होगी जिनमें 16 पद प्रधानाचार्य के होंगे। साथ ही साथ 11 पद उप प्रधानाचार्य के होंगे और 102 पद पीजीटी व 187 पद टीजीटी के लिए हैं। इन पदों पर भर्ती की जाएगी।
जो लोग राजस्थान में स्थित इस एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में खाली पड़े इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वो इस भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाये रखें। ताकि इन भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी लोगों को मिलती रहें।

0 comments:
Post a Comment