खबर के अनुसार रविवार को पूर्णिया, नालंदा, भागलपुर, गया, सबौर, बांका, सहरसा, सुपौल, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और सीवान के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली हैं। जिससे इन जिलों में ठंड बढ़ सकता हैं।
आपको बता दें की पछुआ हवा के प्रभाव से इन जिलों के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। जिससे इन जिलों में कनकनी और ठिठुरन भी बढ़ने लगा हैं। साथ ही साथ सुबह के समय लोगों को हल्की कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा हैं।
रविवार को गया जिला का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि भागलपुर के सबौर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बांका का न्यूनतम तापमान 11.4, भागलपुर में 13.6, पूर्णिया में 12.9 और पटना में 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment