बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप, गणेश जी होंगे प्रसन्न

धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन होता हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा आराधना करने से जीवन में खुशहाली आती हैं। साथ ही साथ इंसान के दैनिक जीवन पर भगवान गणेश की असीम कृपा बनी रहती हैं।

ऐसा माना जाता हैं की बुधवार के दिन कुछ मंत्रों के जाप करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। इससे इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। साथ ही साथ जीवन के सारे कष्ट भी दूर होते हैं। इसलिए आप बुधवार को इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। 

बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप, गणेश जी होंगे प्रसन्न?

1 .'ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।

      निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।'

2 . 'ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।'

3 .'ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।'

ऐसे करें मंत्र जाप : बुधवार के दिन सुबह में स्नान करने के बाद भगवान गणेश को सच्चे मन से याद करें और उनके इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार करें। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा जीवन पर सदैव बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment