खबर के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान बिहार के बेगूसराय, अररिया, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, कटिहार व सबौर जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट हैं। वहीं अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में स्थिरता बनी हुई हैं।
आपको बता दें की पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। इसका असर बिहार में भी जल्द दिखाई देगा। इससे बिहार के सभी जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ेगा।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है। इसके प्रभाव से ठंड में वृद्धि होगी और लोगों को कनकनी तथा ठिठुरन का भी सामना करना पड़ेगा। साथ ही साथ सुबह और शाम कोहरे भी दिखाई देंगे।
0 comments:
Post a Comment