सोमवार को इस मंत्र से करें भगवान शिव को प्रसन्न

धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता हैं। इस दिन शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा आराधना करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता हैं की इस दिन भगवान शिव की पूजा आराधना करने से इंसान को जीवन में यस की प्राप्ति होती हैं।

सोमवार को विधि पूर्वक मंत्रों का जाप करने से इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती हैं। इसलिए सोमवार को आप भगवान शिव के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

श‍िव नामावली मंत्र। 

।। श्री शिवाय नम:।।

।। श्री शंकराय नम:।।

।। श्री महेश्वराय नम:।।

।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।

।। श्री रुद्राय नम:।।

।। ओम पार्वतीपतये नम:।।

।। ओम नमो नीलकण्ठाय नम:।।

ऐसे करें मंत्र जाप : सोमवार के दिन सुबह में स्नान करने के बाद भगवान शिव को सच्चे मन से याद करें और उनकी पूजा आराधना करते समय आप शिव नामावली मंत्र का जाप करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा जीवन पर बनी रहेगी।

महामृत्युंजय मंत्र। 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

ऐसे करें मंत्र जाप : सोमवार के दिन कम से कम 108 बार भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करनी चाहिए। इससे जीवन के सारे संकट दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती हैं।

0 comments:

Post a Comment