केंद्रीय सडक़ परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वडोदरा में शुक्रवार को कहा कि वडोदरा और वापी के बीच राजमार्ग पर चार लेन का पुल बनाया जाएगा। जबकि अहमदाबाद-वडोदा राष्ट्रीय राजमार्ग के छाणी जंक्शन पर अंडरपास का निर्माण होगा।
वहीं नर्मदा और तापी नदियों पर एक-एक अतिरिक्त पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आने-जानें में आसानी होगी। साथ ही साथ इसके निर्माण होने से वाहनों का आवागवन बेहतर होगा और लोगों की परेशानियां भी दूर हो जाएगी।
मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी देते हुए बताया है की गुजरात के अन्य कई जिलों में करीब एक हजार करोड़ रूपये की लागत से आरओबी, अंडरपास बनाये जाएंगे। अंडरपास और सर्विस रोड के निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात समस्या का समाधान होगा।
0 comments:
Post a Comment