बिहार में एक कोरोना पॉजिटिव से 38 लोग हुए संक्रमित, बनती जा रही है लंबी चेन

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना पॉजिटिव के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इसी बीच बक्सर से ये खबर आयी हैं की एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से 38 लोग संक्रमित हो गए हैं। इससे बक्सर में लंबी चेन बन गयी हैं। जिसके कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं। 
बिहार सरकार के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बुधवार को संक्रमित पाये गये मरीजों में एक छह माह की बच्ची है जबकि एक किशोरी की उम्र एक साल, दस साल, आठ साल, आठ साल और एक 45 वर्षीय महिला शामिल है. वहीं एक 65 साल का बुजुर्ग समेत 19 साल का किशोर, 25 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय युवक शामिल हैं. इससे पूरा बक्सर जिला को सील करने का आदेश मिल गया हैं। 

आपको बता दें की ये लंबी चेन अगर और फैला तो बहुत खतरनाक साबित हो सकता हैं। इससे बिहार सरकार काफी टेंशन में दिख रही हैं। बिहार में कोरोना  मामले तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। पुरे बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 403 हो गई हैं। 

0 comments:

Post a Comment