न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में लोग एक पत्नी को संभाल नहीं पाते हैं। लेकिन भारत में एक व्यक्ति ऐसा हैं जिनकी 39 पत्नियां हैं। इनकी 181 लोगों की फेमली हैं जो कोरोना से अभी तक महफूज हैं। ये लोग अभी एक साथ राजाओं की तरह जिंदगी बिताते हैं।
हम बात कर रहे हैं मिजोरम के एक ऐसे परिवार की जिन्हे दुनिया का सबसे बड़ा परिवार कहा जा रहा है। इस परिवार में 181 सदस्य हैं जो 100 कमरों के एक घर में एक साथ रहते हैं। इस परिवार के मुखिया हैं जिओना चाना जिनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 14 बहुयें, 33 पोते-पोतियां और एक नन्हा सा परपोता है। जिओना को अपने इस परिवार पर बड़ा गुरूर है। इस परिवार की सबसे खास बात यह हैं की ये लोग सभी एक साथ रहते हैं।
डेलीमेल की एक खबर के अनुसार उनके यहां एक दिन के खाने में ही करीब 40 किलो चावल, 40 मुर्गियां, 24 किलो दाल, 50 किलो सब्जियां इस्तेमाल हो जाती हैं। इतना ही यदि नाॅनवेज में कई डिश जो मटन आदि से बनती हो तो एक टाइम के खाने 10 बड़े बकरे तो लग ही जाते हैं। ये फेमली किसी मुहल्ले से कम नहीं हैं। यहां खाना खाने के लिए 50 से अधिक टेबल हैं। जहां इस फेमली के लोग खाना खाते हैं।
0 comments:
Post a Comment