न्यूज डेस्क: कोरोना संकट के बीच मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। इसे लेकर WHO ने भी चेतावनी जारी की हैं की लोग मच्छरों से सावधान रहें। क्यों की मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे पौधे के बारे में जो पौधे मच्छरों के आतंक से आपको बचाएगा तथा इससे बीमारियां भी दूर रहेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
गेंदा का पौधा।
अगर आप मच्छरों के आतंक से बचना चाहते हैं तो आप अपने घर में गेंदा का पौधा जरूर लगाएं। इससे घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे। साथ ही साथ बीमारी होने के चांस भी कम जाएंगे। मच्छरों को गेंदा का पौधा पसंद नहीं आता हैं।
तुलसी का पौधा।
तुलसी का पौधा आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता हैं। साथ ही साथ इसमें मच्छरों को भगाने की भी शक्ति होती हैं। इसलिए आप इस पौधों को अपने घर में जरूर लगाएं। ये पौधा इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इससे कई तरह की बीमारियां भी दूर रहती हैं।
सिट्रानेला का पौधा।
दरअसल सिट्रानेला का पौधा अपनी अच्छी खुशबु के लिए जाना जाता हैं। लेकिन इसकी खुशबु मच्छरों को पसंद नहीं आता हैं और सारे मच्छर भाग जाते हैं। आप पौधों को अपने घर में जरूर लगाएं इससे घर का महौल भी अच्छा रहेगा।
0 comments:
Post a Comment