न्यूज डेस्क: जो लोग पटना मेट्रो में नौकरी की आस लगाए हुए हैं। उन्हें बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। पटना मेट्रो को कर्मचारियों की जरुरत हैं। इसलिए बड़े पैमाने पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
आपको बता दें की पटना में मेट्रो के संचालन का जिम्मा 188 लोगों पर होगा. इसमें से 30 पदो पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। पटना मेट्रो के लिए तकनीकी मदद लेने को विशेषज्ञों का पैनल भी गठित किया जाएगा, जिसमें कई क्षेत्र के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा.
पटना मेट्रो को दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर बनाया जा रहा हैं। इसकी जिम्मेदारी भी दिल्ली मेट्रो को सोपि गयी हैं। इसकी भर्ती प्रक्रिया भी दिल्ली मेट्रो के द्वारा ही किया जायेगा। अगर आप नौकरी करने के इच्छुक हैं तो समय समय पर इसके वेबसाइट को विजिट करते रहें। लॉकडाउन खत्म होने के बाद नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment