आज पृथ्वी से होकर गुजरेगा उल्कापिंड, स्पेस वैज्ञानिकों की है इसपर नजर

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया कोरोना के संकट से लड़ रहा हैं। इसी बीच एक उल्कापिंड आज पृथ्वी के पास से गुजरेगा। वैज्ञानिकों ने बताया हैं की इससे पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन दुनिया भर के स्पेस वैज्ञानिक इसपर नजर बनाये हुए हैं। 
आपको बता दें की अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के सेंटर फॉर नियर अर्थ स्टडीज के मुताबिक इस उल्कापिंड का नाम 1998 OR2 है। यह उल्कापिंड पृथ्वी के सबसे करीब हो कर गुजरेगा। भारतीय समय अनुसार 3 :30 मिनट में ये धरती के पास से गुजरेगा। 

स्पेस वैज्ञानिकों के अनुसार इस उल्कापिंड की रफ्तार 19 हजार किलोमीटर प्रति घंटा है. इसकी ताजा तस्‍वीर सामने आई है. दुनिया भर के वैज्ञानिक इसे एक ऐतिहासिक खगोलीय घटना मान रहे हैं। 59 साल बाद ऐसी घटना घट रही हैं। इसके बाद ये क्षुद्र ग्रह 2079 में आएगा. तब यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा. वैज्ञानिक इनपर भी रिसर्च करने में लगे हैं। 

रेकिबो वेधशाला (Arekibo Observatory) के विशेषज्ञ फ्लेवियन वेंडीटी ने कहा कि साल 2079 में यह उल्कापिंड इस साल की तुलना में पृथ्वी के करीब 3.5 गुना ज्यादा पास होगा। ये धरती के लिए खतरनाक हो सकता हैं। इसलिए इसकी कक्षा को ठीक से जानना महत्वपूर्ण है. ताकि इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। अभी वैज्ञानिक इसपर रिसर्च कर रहे हैं। 

0 comments:

Post a Comment