अच्छी खबर LIVE: भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजे एक अरब साल पुराने दो एलियन तारे

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत दुनिया के किसी भी देश से कम नहीं हैं। यहां के वैज्ञानिक प्रतिदिन कई तरह के खोज और रिसर्च करते रहते हैं जो दुनिया को हैरान करने वाला होता हैं। आज भारतीय वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा  में दो ऐसे तारे खोजे हैं जो वास्तव में ब्रह्मांड के शुरुआती एक अरब वर्ष में बने 'ग्लोबल क्लस्टर' का हिस्सा थे। इसे स्पेस साइंस की सबसे बड़ी खोज मानी जा रही हैं। 
आपको बता दें की इस तारे की प्रकृति आकाशगंगा के अन्य तारों से अलग होने के कारण इन्हें 'एलियन तारे' भी कहा जाता है। ऐसा पहली बार हुआ हैं जब कोई भारतीय वैज्ञानिक ने किसी तारे की खोज की हैं। इसे दुनिया में  उपलब्धि के तौर पर देखि जा रही हैं। 

किसने की खोज। 
मिली जानकारी के अनुसार इस तारे की खोज भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की प्रोफेसर शिवारानी तिरुपति ने अपनी टीम के साथ मिलकर की है। ये तारे हमारी आकाशगंगा के वलय में धरती से 3621 प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं।

आपको बता दें की प्रो. तिरुपति की टीम ने इन तारों में अल्युमीनियम, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, सोडियम, कार्बन, मैगनेशियम और कई अन्य रसायनों की प्रचूर मात्रा में मौजूदगी के आधार पर इनके 'एलियन' तारे होने की पुष्टि की है। प्रोफ़ेसर की टीम इसपर कई सालों से रिसर्च कर रही हैं। लेकिन अब उन्हें बड़ी कामयाबी हासिल हुयी हैं। 

0 comments:

Post a Comment