न्यूज डेस्क: बॉलीवुड के सुपर स्टार एक्टर इरफ़ान खान का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। इरफ़ान पिछले कुछ दिनों से बिहार चाल रहे हैं। अचानक से तबियत खराब होने के बाद उन्हें मुम्बई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन वो गया हैं।
आपको बता दें की इरफान खान की मौत की खबर ट्विटर पर फिल्म निर्माता शूजीत सरकार ने शेयर की। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलाम।
बीते रात इरफान खान को कोलोन इन्फेक्शन के कारण मुंबई स्थित कोकिलाबेन (अस्पताल) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां हालात नहीं सुधर पाएं और वो दुनिया को छोड़ कर चले गए। इरफ़ान खान बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड फिल्म में भी काम किये हैं। वो सबसे ज्यादा हॉलीवुड फिल्म में काम करने वाले एक्टर थे।
0 comments:
Post a Comment