1 अक्टूबर को अधिक मास की पूर्णिमा, जरूर करें ये 5 काम, मिलेगी सुख और समृद्धि

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 1 अक्टूबर को अधिक मास की पूर्णिमा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इसलिए आप पांच काम जरूर करें ताकि जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे तथा जीवन के परेशानियों से मुक्ति मिल सके।

1 .पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन में सुख, शांति पर प्यार बना रहता हैं।

2 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अधिक मास में भगवान विष्णु के साथ ही शिवजी, श्रीकृष्ण, श्रीराम, हनुमानजी और अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा करनी चाहिए। इसे बहुत शुभ माना जाता हैं।

3 .इस दिन सूर्यास्त के तुलसी के पास दीपक जलाएं। साथ ही साथ रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित करें। इससे आपकी जीवन में शांति रहेगी।

4 .अधिक मास की पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। इससे इंसान को मनचाहा फल प्राप्त होता हैं।

5 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप इस दिन सूर्य के मंत्र ऊँ सूर्याय नम: का जाप करना चाहिए। इससे जीवन के सारे कष्ट दूर होंगे।

0 comments:

Post a Comment