जानें भारत, पाकिस्तान और चीन की परमाणु नीति, कौन करेगा पहले हमला

न्यूज डेस्क: भारत, पाकिस्तान और चीन तीनो परमाणु संपन्न देश हैं। लेकिन तीनों की परमाणु नीति अलग-अलग हैं। आज इसी विषय में एक रिपोट्स के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की भारत, पाकिस्तान और चीन की परमाणु नीति  क्या है। कौन देश युद्ध में पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।

एक रिपोट के मुताबिक जब 1964 में चीन ने अपना परमाणु परीक्षण किया था, तो चीन ने भी ऐलान किया था कि वो किसी भी हालात में पहले एटमी हथियार से हमला नहीं करेगा। चीन ने एक आदेश जारी किया था की चीन किसी देश पर पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेगा।

वहीं अगर बात भारत की करें तो भारत के 1998 में परमाणु परीक्षण कर के ख़ुद को एटमी राष्ट्र घोषित था। साथ ही साथ ये ऐलान किया था की भारत एटमी हथियारों का प्रयोग पहले किसी भी देश पर नहीं करेगा। भारत आज भी इसी परमाणु नीति पर कायम हैं।

आपको बता दें की भारत के परमाणु परीक्षण के कुछ ही दिनों के बाद पाकिस्तान ने भी परमाणु परीक्षण किया था और खुद को परमाणु संपन्न देश घोषित किया था। लेकिन आज तक पाकिस्तान की परमाणु नीति कुछ भी साफ़ नहीं हैं।

0 comments:

Post a Comment