चीनी मीडिया का दावा, म‍िसाइल हमला कर सकता है अमेरिका

न्यूज डेस्क: साउथ चाइना सी में अमेरिका और चीन के बीच तनाव जारी हैं। दोनों देश की सेनाएं चाइना सी में गश्त कर रही हैं। जिससे दोनों के बीच कभी भी विवाद बढ़ सकता हैं। इसी बीच चीनी मीडिया ने एक बड़ा दावा किया है। जिससे दुनिया में खलबली मच गयी हैं। 

दरअसल चीन की सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स के एडिटर ने दावा किया है कि ट्रंप दोबारा चुनावी जितने के लिए चीन पर मिसाइल हमला करवा सकते हैं। चीनी मीडिया के मुताबिक अमेरिका साउथ चाइना सी में चीन के द्वीपों पर MQ-9 रीपर ड्रोन से मिसाइल हमला कर सकता हैं।

चीनी मीडिया ने कहा है की अगर अमेरिका ताइवान को लेकर उसपर मिसाइल हमला करता हैं तो हमारे सैनिक इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। ग्लोबल टाइम्‍स ने धमकी दी थी कि अगर अमेरिका की सेना ताइवान वापस लौटी तो चीन युद्ध छेड़ देगा।

आपको बता दें की जब से अमेरिकी राष्ट्पति ट्रंप ने चीन को सवाब सिखाने के लिए एशिया में अपने सैनिकों को भेजना शुरू किये हैं और ताइवान से अपनी नजदीकियों को बढ़ाया हैं तब से चीन को युद्ध का खतरा महसूस हुआ रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment