न्यूज डेस्क: बिहार BPSC ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन की तिथि।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि : 28 सितंबर 2020
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर 2020
पदों की संख्या : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों के लिए 562 वैकेंसी निकली हैं। आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जेल अधीक्षक, राज्य कर सहायक आयुक्त, ऊपरी चुनाव अधिकारी, अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राजस्व अधिकारी, योजना आयुक्त, बिहार प्रोबेशन सेवा अधिकारी, ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी और अन्य पद भरे जाएंगे।
योग्यता : बिहार लोक सेवा आयोग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता ग्रेजुएट निर्धारित की गई हैं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन।
मिली जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें।
0 comments:
Post a Comment