न्यूज डेस्क: चीन सीमा पर प्रतिदिन तनाव को बढ़ा रहा हैं जिसके कई कारण हैं। जानकार बताते हैं की चीन ऐसा जानबूझकर कर रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से चीन भारत के साथ झगड़ा को बढ़ा रहा है। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .जब से केंद्र की सता में मोदी सरकार आई हैं तब से भारत की निति POK को लेकर साफ है। चीन की बौखलाहट का पहला कारण POK पर भारत का बढ़ता दबाव है। भारत की सरकार ने साफ-साफ कह दिया है की POK हमारा हैं।
2 .भारत ने पिछले दिनों चीन से जुड़ी लद्दाख और अरुणाचल की सीमा पर तेजी से सड़कें बनानी शुरु कर दी हैं। जिसके कारण भारतीय सेना इन इलाकों में आसानी से आ जा सकती हैं। चीन इसी सड़क निर्माण को रोकना चाहता हैं और इसके लिए वो भारत से झगड़ा बढ़ा रहा हैं।
3 .भारत के साथ झड़गा बढ़ाने का एक कारण यह भी हैं की लद्दाख की पहाड़ियों में यूरेनियम और सोने का अकूत भंडार छिपा हुआ है। यहां यूरेनियम, ग्रेनाइट, सोने और रेअर अर्थ जैसी बहुमूल्य धातुएं भरी पड़ी हैं। चीन की नजर इन्ही इलाकों पर हैं।
4 .चीन में माओत्से तुंग के बाद शी जिनपिंग को सबसे ज्यादा शक्तिशाली शासक माना जाता हैं। पूरे चीन को उम्मीद है कि शी जिनपिंग चीन को दुनिया के शिखर पर लेकर जाएंगे। यहां कारण है की चीन विस्तारवादी नीतियों को बढ़ा रहा हैं।
5 .कोरोना महामारी के इस दौर में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के चीन छोड़कर जाने से चीन बैचेन हो रहा हैं। क्यों की ये कंपनियां चीन छोड़कर भारत जा रही हैं। चीन भारत के साथ झड़गा को बढ़ाकर इन कंपनियों को भारत जानें से रोकना चाहता हैं।
0 comments:
Post a Comment