चमत्कारी हैं भगवान सूर्य के ये मंत्र, दूर होंगे सभी कष्ट

धर्म डेस्क: सूर्यदेव को सभी देवताओं का गुरु माना जाता हैं। जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति बेहतर होती है उन लोगों को जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और उन्हें हर कार्य में तरक्की मिलती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे चमत्कारी सूर्य मंत्र के बारे में जिसके जाप से सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

सूर्य का प्रार्थना मंत्र
ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:।
विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस मंत्र का जाप करने सूर्य देव शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से सभी मनोरथ पूरे होते हैं। साथ ही साथ जीवन के तमाम कष्टों से मुक्ति मिल जाती हैं। इसलिए आप इन मंत्रों का जाप जरूर करें।

सूर्य को मनाने के उपाय। 
सूर्य को प्रसन्न करने के लिए आप प्रतिदिन सुबह स्नान-ध्यान करके उगते हुए सूर्य को रोली मिला कर अर्घ्य दें।
रविवार के दिन लाल गाय को गेहूं खिलाएं। इससे भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। 
रविवार के दिन तांबा, गुड़, गेहूं और मसूर की दाल दान करें। इससे सूर्यदेव की कृपा होती हैं।

0 comments:

Post a Comment