भगवान विष्णु के इन मंत्रों का करें जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

धर्म डेस्क: शास्त्रों के मुताबिक भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप इंसान के लिए बहुत लाभकारी माना जाता हैं। इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं तथा जीवन में सुख, समृद्धि और प्यार आता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भगवान विष्णु के कुछ ऐसे मंत्र के बारे में जिसके जाप से जीवन की हर मनोकामना पूरी होगी।

1 .ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपकी किस्मत बदल सकती हैं। जीवन में अपार सफलता मिल सकता हैं। धन-दौलत में वृद्धि हो सकती हैं तथा आपके सपने पूरे हो सकते हैं।

2 .गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।
गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।
भगवान विष्णु के इन मन्त्रों के जाप से जीवन में खुशहाली आती हैं तथा इंसान को जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं। इससे इंसान की मनोकामना पूरी होती हैं और इंसान खुद को भाग्यशाली महसूस करता हैं। इसलिए आप इस मंत्र का जाप जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment