बिहार के स्कूलों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार बिहार के स्कूलों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की भर्ती करने जा रही हैं।

खबर के अनुसार शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राजद विधायक भाई वीरेन्द्र के अल्पसूचित सवाल पर जवाब देते हुए ये बात कही हैं। उन्होंने कहा है की सरकार ने प्रशासी पदवर्ग समिति की स्वीकृति दे दी हैं। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें की बिहार में 16 फरवरी 2019 को शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के पद पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया था। लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया हैं। लेकिन सरकार अब गंभीर दिखाई दे रही हैं।

बिहार विधानसभा में मंत्री के सकारात्मक जवाब से अब ये उम्मीद जगी है की सरकार बिहार के स्कूलों में  शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की भर्ती करेगी। इसको लेकर बहुत जल्द कोई नोटिफिकेशन प्रकाशित किया जा सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment