हरियाणा से बिहार जा रही बस में हादसा, 18 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा से बिहार जा रही बस में बड़ा हादसा हुआ हैं जिसमे 18 लोगों की मौत को चुकी हैं। वहीं इस बस हादसे में 19 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

खबर के अनुसार लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर हरियाणा से बिहार जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद ये बड़ा हादसा हुआ हैं। इस हादसे में कई लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया हैं।

हरियाणा से बिहार जा रही बस में हादसा, 18 लोगों की मौत

आपको बता दें की इस हादसे में मौत हुए 18 लोगों में 11 लोगों की पहचान कर ली गई हैं। शेष लोगों की पहचान की जा रही हैं। 

संतोष सिंह 85 पुत्र रतीचंद्र निवासी अररिया, सहरसा। 

बउआ (25) पुत्र हरिकिशन निवासी फारबिसगंज, सहरसा। 

सुरेश यादव (35) पुत्र बिलट यादव वर्ष निवासी भोपा थाना घैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार। 

बैजनाथराम (55) पुत्र मंगलराम निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार। 

इन्दल महतो (25) पुत्र फकीरा महतो निवासी खोपा थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार। 

जगदीश सहानी (40) पुत्र लक्ष्मी सहानी निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार। 

जय बहादुर सहानी (40) पुत्र खक्खन सहानी निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार। 

बलराम मण्डल (55) पुत्र स्व. छितारू मण्डल निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार। 

अखिलेश मुखिया पुत्र सुकल मुखिया ग्राम व पोस्ट जल सीमा थाना राजा सोनबरसा जिला सहरसा बिहार। 

सिकन्दर मुखिया (40) पुत्र सीबनरामन मुखिया निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार। 

मोनू सहानी (30) पुत्र रूदल सहानी निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार। 

0 comments:

Post a Comment