बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार शिकायत रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर, नालंदा, समस्तीपुर, पूर्णिया समेत सभी 38 जिलों में रहने वाले लोगों को अगर किसी चीज को लेकर परेशानी हैं तो वो लोग सीधे नीतीश कुमार से शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

बता दें की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा तय समय पर जनता दरबार लगाया जाता हैं। इस दरबार में जा कर आप सीधे नीतीश कुमार से बात कर सकते हैं और अपनी परेशानी बता सकते हैं। आपको तुरंत मदद की जाएगी और आपकी परेशानी दूर होगी।

खबर के अनुसार बिहार की जनता की समस्याओं का निवारण करने के लिए ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जनता दरबार की शुरुवात की गई थी, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण मुख्यमंत्री जनता दरबार नही लगा था। लेकिन एक बार फिर इसे शुरू किया गया हैं।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट :

https://www.jkdmm.bih.nic.in/Jantadarbar/ComplainRegistration.aspx#

बिहार मुख्यमंत्री जनता दरबार शिकायत रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास आधार नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होनी चाहिए। इसके बाद आप ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment