बिहार के 353 प्रखंडों में बनेंगे खेल स्टेडियम, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार राज्य के सभी प्रखंडों में खेल स्टेशियम बनाने की तैयारी कर रही हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने जानकारी देते हुए कहा है की मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत राज्यभर के प्रत्येक प्रखंड में एक स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।

उन्होंने कहा की बिहार में अभी तक कुल 353 प्रखंडस्तरीय स्टेडियम स्वीकृत हैं। इनमें से 169 स्टेडियम बन चुका है। बहुत जल्द अन्य खेल स्टेडियम का भी निर्माण किया जायेगा। इससे राज्य के लोगों को खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

बता दें की खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को लेकर 26 जिलों में खेल भवन बन रहा है। वहीं, राजगीर में 740 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और राज्य खेल अकादमी का भी निर्माण किया जा रहा हैं। राज्य के 10 विश्वविद्यालयों में 15 स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 108 करोड़ की राशि का प्रस्ताव भेजा गया हैं। जबकि नवादा में एथलेटिक्स ट्रैक, स्वीमिंग पूल एवं मल्टीपर्पस इंडोर हॉल के निर्माण को लेकर केंद्र 51 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दिया हैं।

0 comments:

Post a Comment