बिहार में 60 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती: नीतीश कुमार

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजगीर में गुरुवार को पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया है की बिहार में 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

खबर के अनुसार सरकार चरणबद्ध तरीके से इन पदों को भरने वाली है। इसको लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। आपको बता दें की बिहार में 20000 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द इस प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के हर थाने में महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती होगी। बता दें कि बिहार के 1582 नये पुलिस अवर निरीक्षकों में 596 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा की ये महिला सशक्तिकरण का उदाहरण हैं। 

सीएम ने कहा की राज्य में आबादी के अनुसार करीब एक लाख 40 हजार पुलिसकर्मियों की आवश्यकता थी। इसमें से 80000 की नियुक्ति हो चुकी है और 20000 की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द अन्य खाली पदों को भी भरा जायेगा।

0 comments:

Post a Comment