खबर के अनुसार श्रम विभाग ने महंगाई भत्ते में वृद्धि के आधार पर श्रमिकों के न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का फैसला किया हैं। एक अप्रैल से राज्य के सभी जिलों में इसे लागू कर दिया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
आपको बता दें की बिहार में मजदूरों को निर्धारित की गई न्यूनतम मजदूरी दर नहीं देने पर एक साल की सजा और तीन हजार तक का जुर्माना लगाया जायेगा। मजदुर पटना स्थित नियोजन भवन, तृतीय तल, बी ब्लॉक बेली रोड के श्रमायुक्त कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बिहार में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ी?
अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 318 रुपए रोजाना।
अर्धकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 330 रुपए रोजाना।
कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 403 रुपए रोजाना।
अतिकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 492 रुपए रोजाना।
पर्यवेक्षीय श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 9111 रुपए मासिक।
0 comments:
Post a Comment