वडोदरा शहर की पहली सड़क जहां लगेंगे 1 लाख पेड़

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा से एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा शहर को हरा-भरा रखने के लिए यहां की सड़कों पर पेड़ लगाने का काम किया जायेगा। इसको लेकर नगर निगम के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार वडोदरा शहर में पहली बार सेवासी से बिल तक नहर के 6 किमी मार्ग पर दोनों ओर 12 किमी लंबी सड़क पर एक लाख पेड़ लगाए जाएंगे। सेवासी-बिल रोड पर 1 लाख पौधे लगाकर यहां की हरियाली वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। 

बता दें की वडोदरा नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट को लीनियर गार्डन का नाम दिया है, जिसके लिए लैंडस्केपिंग की लागत 10 करोड़ और सिविल वर्क की लागत 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। इससे इन इलाकों में कई तरह के कार्य किये जाएंगे। 

दरअसल नहर के दोनों किनारों पर 6-6 किमी में स्केटिंग रिंक और जॉगिंग ट्रैक बनाये जाएंगे। 6 किमी क्षेत्र में एक लाख से अधिक पेड़ होंगे। यहां, बरगद, पिपला, आम, समेत कई देशी पेड़ और रंग-बिरंगे फुल के पौधे और विदेशी फॉक्सटेल पाम लगाए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment