अहमदाबाद एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 60% की वृद्धि

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) हवाई अड्डे पर घरेलू के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में भी भारी वृद्धि देखने को मिल रही हैं। 

खबर के अनुसार पिछले एक साल के अंदर अहमदाबाद एयरपोर्ट से वार्षिक घरेलू यात्रियों की संख्या में 170% की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में 60% की वृद्धि हुई है। इसतरह से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं।

बता दें की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर साल 2023 में कुल 1.16 करोड़ लोगों ने यात्रा की थी। वहीं अगर बात दिसंबर महीने की करें तो दिसंबर महीने में कुल 9.91 लाख यात्री आए, जिनमें 1.93 लाख अंतरराष्ट्रीय और 7.98 लाख घरेलू यात्री शामिल थे।

इस दौरान अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 1,155 अंतरराष्ट्रीय और 6,340 घरेलू उड़ानों का आवागमन हुआ। जानकारों की मानें तो अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही हैं। घरेलू के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या भी रिकॉर्ड बना रही हैं।

0 comments:

Post a Comment