बिहार में किसानों को मिलेंगे 39000 रुपये, सरकार ने प्लान किया तैयार

न्यूज डेस्क: बिहार में बाढ़ का प्रकोप जारी हैं। इस बाढ़ के कारण कई जिलों के किसानों की फसल बर्बाद हो गई। इसकी भरपाई के लिए बिहार सरकार के द्वारा प्लान तैयार किया जा रहा हैं। खबर के मुताबिक जब बाढ़ का पानी ख़त्म हो जायेगा तब सर्वे करने के बाद किसानों को उचित मुआबजा दिया जायेगा। ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

किसे मिलेगा कितना मुआबजा।
1 .39 हजार प्रति हेक्टेयर जमीन की व्यापक क्षति होने पर दिया जायेगा।
3 .12 हजार 200 रुपए प्रति हेक्टेयर खेत में तीन फीट बालू जमा होने पर मिलेगा।
4 .68 सौ रुपए प्रति हेक्टेयर असिंचित क्षेत्र में फसल नष्ट होने पर मिलेगा।
4 .13 हजार 500 प्रति हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र में फसल नष्ट होने पर मिलेगा।

किन जिलों को मिलेगा मुआबजा।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के कटिहार, शिवहर, भागलपुर, सीतामढ़ी, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और पूर्णिया जिला बाढ़ प्रभावित हैं। इतना ही नहीं बिहार के वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी,  समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्वी चम्पारण और पश्चिमी चम्पारण जिले के किसानों को भी बाढ़ से नुकसान उठाना पड़ा हैं। 

0 comments:

Post a Comment