बिहार में चल रहा मास्क चेकिंग अभियान, वसूला जा रहा जुर्माना

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया हैं। लेकिन फिर भी बहुत से लोग लापरवाही बरत रहें हैं और बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा मास्क चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना की सड़कों पर भी मास्क चेकिंग का अभियान तेज़ कर दी गई है। इस चेकिंग के दौरान अब तक मास्क न पहने के जुर्माना के तौर पर 2 लाख 50 हजार 850 रुपए की वसूली की गई। इसकी लगातार वृद्धि हो रही हैं।

आपको बता दें की बिहार में पैदल चलने वाला, बाइक चलाने वाला, कार चलाने वाला। सबके लिए मास्क लगाना ज़रूरी हैं। लेकिन जो लोग रोड पर बिना मास्क के घूम रहें हैं। उनपर 50 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा हैं। शहर के कई इलाकों में जगह-जगह पर मास्क चेक किया जा रहा हैं। बिहार के कई शहरों में मास्क चेकिंग का अभियान चल रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment