आज का मंत्रः सुबह उठते ही करें इस मंत्र का जाप, मिलेगी तरक्की

धर्म डेस्क: सुबह का समय मंत्र का जाप करना जीवन में सकारात्मक शक्ति का प्रतीक माना जाता हैं। अगर आप सुबह-सुबह सही मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। साथ ही साथ जीवन में तरक्की मिलेगी।

प्राचीन वैदिक शास्त्रों और नियमों में हर दिन की शुरुआत मंत्रों के जाप से करने की सलाह दी जाती हैं। क्यों की इससे जीवन के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं तथा इंसान को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं। इसलिए आप सुबह के समय मंत्र जाप जरूर करें।

सुबह उठते ही करें इस मंत्र का जाप। 
सुबह उठते ही इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। 
प्रात: कर-दर्शनम् 
कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। 
करमूले तू गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम्।।

आप सुबह के समय जगाने के बाद अपने हथेलियों को देखते हुए इस मंत्र का जाप करें। इससे दिन अच्छा रहेगा। साथ ही साथ बिजनेस व्यापार में तरक्की होगी। कैरियर में बढ़ोत्तरी मिलेगी। घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment