न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग जमीन खरीदते हैं और उस जमीन की रजिस्ट्री कराते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती हैं की यहां जमीन का रजिस्ट्री चार्ज कितना हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में जमीन खरीदारों को आम तौर पर स्टांप ड्यूटी के रूप में लेनदेन मूल्य का 6% और पंजीकरण शुल्क के रूप में 2% का भुगतान करना पड़ता है। वहीं अगर आप जमीन किसी महिला के नाम से खरीद रहे हैं और बेचने वाला पुरुष हैं तो आपको स्टाम्प शुल्क 5.7% लगेगा।
सीधे तौर पर आपको बता दें की यदि संपत्ति को पुरुष से महिला को बेचा जा रहा है, तो पंजीकरण शुल्क 1.9% होगा। यदि यह एक महिला से एक आदमी को बेचा जाता है, तो शुल्क 2.1% होगा। बिहार में इसतरह से स्टांप ड्यूटी के तौर पर शुल्क लिया जाता हैं।
आपको बता दें की अगर आप बिहार में 50 लाख रुपये की संपत्ति खरीद रहे हैं तो आपको स्टांप ड्यूटी के रूप में 3 लाख रुपये (6% पर) और पंजीकरण शुल्क के रूप में 1 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। तभी आपके जमीन की रजिस्ट्री हो पायेगी।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट लिंक : http://www.bhumijankari.gov.in/
0 comments:
Post a Comment