झारखंड में 25% बढ़ेगा बस किराया, जानिए कितना होगा भाड़ा

न्यूज डेस्क: एक बड़ी खबर झारखंड से आ रही हैं की यहां 1 सितंबर से बस सेवा शुरू की जाएगी। लेकिन सबसे बड़ी बात यह हैं की कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बस में ज्यादा लोगों को बैठाना मना किया गया हैं। जिसके कारण झारखंड में बस ऑपरेटर बस किराया बढ़ा सकते हैं।

वहीं डीलज के दामों में भी लगातार वृद्धि होने से भी बस किराया को बढ़ाया जा सकता हैं। संगठन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि जब लॉकडाउन शुरू हुआ था तो डीजल की कीमत 62 रूपये के आसपास थी जो अब 80 रूपये के करीब हो गई है। 

सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि हम लोगों की कोशिश है की राज्य में कम से कम भाड़ा बढ़ाने की कोशिश की जाये। लेकिन फिर भी यह आंकड़ा फिलहाल 25% तक हो सकता है। झारखंड में 5 महीने से बस सेवा बंद हैं। जिसके कारण बस मालिकों की आर्थिक स्थिति को भी काफी नुकसान पहुंचा हैं। इसलिए अब बस से यात्रा करने वाले लोगों को 25% ज्यादा भाड़ा देना पड़ सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment