न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह-सुबह सूर्य को जल देते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें इसका फल प्राप्त नहीं होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिस तरीकों से जल चढ़ाने पर आपको कई फायदे होंगे और जीवन में खुशहाली आएगी।
1 .शास्त्रों के मुताबिक सूर्य को स्नान के बाद तांबे के बर्तन से जल अर्पित करें।
2 .सूर्य के उदय होने के एक घंटे के अंदर अर्घ्य देना चाहिए। आप चाहे तो सुबह 8 बजे तक सूर्य को जल दे सकते हैं।
3 .शास्त्रों के अनुसार सूर्य को जल देते समय लाल वस्त्र पहनें। लाल कपड़ों मे अर्घ्य देना अच्छा माना गया है।
4 .सूर्य को जल देने से पहले जल में चुटकी भर रोली या लाल चंदन मिलाएं और लाल पुष्प के साथ जल दें। इससे आपको जल चढ़ाने का फल प्राप्त होगा।
जल चढ़ाते समय मंत्र जाप करें।
ऊँ नमो भगवते श्री सूर्यायाक्षितेजसे नम:। ऊँ खेचराय नम:।
ऊँ महासेनाय नम:। ऊँ तमसे नम:।
ऊँ रजसे नम:। ऊँ सत्वाय नम:।
सुबह के समय अगर आप इस मंत्र जाप के साथ सूर्य देव को जाल चढ़ाते हैं तो इससे आपके घर में बरकत आएगी। साथ ही साथ सकारात्मक शक्तियों का वास होगा। जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
0 comments:
Post a Comment