अमेरिका और रूस की सेना के बीच झड़प, कई अमेरिकी सैनिक घायल

न्यूज डेस्क: सीरिया में अमेरिका और रूस की सेना के बीच जोरदार झड़प हुआ हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस झड़प में चार अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दिया हैं। जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता हैं।

खबर के मुताबिक यह यह घटना 25 अगस्‍त सुबह 10 बजे की है। जब उत्‍तरपूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैनिकों और रूसी सैनिकों का आमना सामना हो गया। इस दौरान  एक रूसी आर्मर्ड वीइकल ने अमेरिका के आर्मर्ड वीइकल को टक्‍कर मार दी। जिससे अमेरिकी सैनिक घायल हो गए।

अमेरिका ने कहा कि रूसी सेना का असुरक्षित और गैरपेशेवर रवैया अमेरिका और रूस के बीच संघर्ष को रोकने के लिए बनाए गए प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन हैं। अमेरिकी अधिकारी ने इस झड़प का वीडियो भी जारी किया हैं। जिसमे दोनों देश की सेना एक दूसरे को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं रुसी सेना अमेरिकी सेना को भगाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रही हैं।

0 comments:

Post a Comment