अब खर्राटों की समस्या से निजात दिलाएगा चुंबक, जानिए कैसे?

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं। जिन्हे खर्राटे की समस्या होती हैं। इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। इसी बीच माउंट जियॉन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है की चुंबक की सहायता से आप खर्राटे को कम कर सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने शोध करने के बाद बताया की दो चंबुकों के खींचने की क्षमता की मदद से हवा की नली को रात में सोने के दौरान खुला रखकर खर्राटों की समस्या को ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया की इस चुंबक का आकार पचास पैसे के सिक्के के जितना है और इसे सर्जरी के द्वारा गले के हायोड बोन में फिट किया जा सकता है। इससे खर्राटे की समस्या ख़त्म हो जाती हैं।

माउंट जियॉन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में छह लोगों के गले में इस उपकरण को प्रतिरोपित किया गया है तथा इसकी जांच की जा रही हैं। बहुत जल्द और लोगों के गले में भी इसे लगाया जायेगा। दरअसल खर्राटे की समस्या मोटापा, शराब की लत और धूम्रपान के कारण ज्यादा होता हैं। इससे इंसान में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लोग खर्राटे से छुटकारा पाना चाहते हैं।

0 comments:

Post a Comment